शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। नाम की घोषणा होते ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया। उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
बताते चलें कि गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों में इनकी गिनती होती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुरुआती कार्यकाल से यह सीएम कार्यालय के प्रमुख रहे हैं।
मनोज कुमार सिंह 30 जून 2024 को मुख्य सचिव बनाए गए थे। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को जुलाई के पहले सप्ताह में पत्र भेजा था। लेकिन, उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला। हालांकि इससे पहले केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय और दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल बढ़ाया था।
No comments :