HEADLINES


More

पंकज पूजन रामपाल ने घोषित की भाजपा फ़रीदाबाद जिला पदाधिकारियों की टीम

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 9 July 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फ़रीदाबाद 9 जुलाई । भाजपा ज़िला पदाधिकारियों की घोषणा करने के पश्चात् भाजपा फरीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है, एक संस्कार है। पार्टी संगठन की मजबूती ही हमारा लक्ष्य है। भाजपा के मजबूत, सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को ज़िला कार्यकारिणी में पदाधिकारी नियुक्त कर जिले की एक बेहद मजबूत टीम तैयार कर उसकी घोषणा की गई है । इस टीम में महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी गई है ।  यह नई ज़िला टीम जनता हितैषी और संगठन प्रेरित कार्यों को प्राथमिक


ता देगी। यह टीम पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य कर जिले में संगठन को मजबूत करेगी और भारतीय जनता पार्टी की नीति, नीयत और नेतृत्व को जनता तक मजबूती से पहुँचाएँगे। यह टीम न केवल संगठनात्मक कार्यों को गति देगी, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी जनता तक पहुँचाएगी।

 भाजपा ज़िला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रेसवार्ता कर ज़िला पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की । श्री रामपाल ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं, मंत्री,विधायकों से विचार विमर्श कर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली एवं संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ सरमा के निर्देशानुसार कुल 23 जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है । भाजपा फरीदाबाद ज़िला संगठन में हरेन्द्र भडाना, गोल्डी अरोड़ा, मुकेश शर्मा, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, भारती भाकुनी, सीमा भारद्वाज, धर्मवीर भड़ाना को उपाध्यक्ष, प्रवीण चौधरी गर्ग एवं शोभित अरोड़ा को ज़िला महामंत्री,  गिर्राज त्यागी, तरंजीत सिंह भाटिया, एडवोकेट मनीष छोंकर, सुनील कुमार, अनुराधा डंगवाल, आरती साहू, पुनीता झा को ज़िला सचिव,  राजन मुथरेजा को ज़िला कोषाध्यक्ष, राज मदान को कार्यालय सचिव, विनोद गुप्ता को ज़िला मीडिया प्रभारी, आभाष अग्रवाल को जिला प्रवक्ता, शिवम रत्न गुप्ता को आई टी प्रमुख,  तनुज कोठारी को सोशल मीडिया प्रमुख और अरुणिमा सिंह को ‘मन की बात’ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया । इस अवसर पर पार्टी के ज़िला प्रभारी नरेंद्र वत्स, निवर्तमान ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी  नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने पार्टी शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों,  विधायकों, और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का आभार व्यक्त किया ।


No comments :

Leave a Reply