HEADLINES


More

सभी ‌यूनियनों के ‌श्रमिक नेताओं से 9 जुलाई की हड़ताल में भाग लेने का अनुरोध किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 3 July 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद 3 जुलाई - जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद की टीम ने  आज  ‌ 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी  हड़ताल में भाग लेने के आवाहन को लेकर कई फैक्ट्रियों के श्रमिक नेताओं से बातचीत की। जिसमें मुख्य रूप से टीकम शाह,‌ गुड ईयर,‌ वर्लपूल, ‌ थॉमसन प्रेस, ‌ मैराथन ‌हेलमैट बनाने की स्टड ‌ कारखाने की यूनियन के नेता ‌  शामिल है। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के कन्वीनर वीरें


द्र सिंह डंगवाल ने सभी ‌यूनियनों के ‌ श्रमिक नेताओं से 9 जुलाई की हड़ताल में भाग लेने का अनुरोध किया। सभी ने आश्वासन दिया कि विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चार श्रम संहिताओं के खिलाफ और सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जो हड़ताल हो रही है। उसमें हम सभी लोग भाग लेंगे। और हड़ताल के दिन बीके नगर निगम चौक पर होने वाले प्रदर्शन में भी शामिल होंगे। सभी श्रमिक नेताओं ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन के इस आह्वान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग ‌ एकजुट  होकर आंदोलन के मैदान में भाग  लेंगे तो देश की भाजपा सरकार को पुराने श्रम कानूनों को बहाल करना पड़ेगा और वर्ष 2019 में बनाए गए चारों श्रम संहिताओं को रद्द करना पड़ेगा। क्योंकि हमारे पूर्वजों ने  संघर्ष करके इन कानूनों को बनाया है। अब सरकार पूंजीपत्तियों के दबाव में कारखाने में काम करने वाले श्रमिकों का शोषण करने के लिए इन श्रम संहिताओं को लागू  कर रही है। इन कानूनों के लागू से काम करने के  घंटे 8 के बजाय 12 घंटे  हो जाएंगे। ‌ मजदूरों को मिलने वाली सारी सुविधाएं छीन ली जाएगी। आज के शिष्टमंडल में ‌एटक के जिला प्रधान ‌ विशंभर सिंह, ‌ सर्व कर्मचारी संघ के नेता मुकेश बेनीवाल, ‌इंटक के नेता ‌ योगराज, ‌ गोपाली सिंह शामिल थे।

No comments :

Leave a Reply