HEADLINES


More

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने एक सप्ताह में 19 साइबर आरोपी किये गिरफ्तार, 34,49,000/-₹ बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 13 July 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार प्रहार कर गिरफ्तार किया जा रहा है, इसी कड़ी में कार्रवाही करते हुए साइबर थानों की टीम ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 11 जुलाई तक साइबर थाना  की टीमों ने  5 मुकदमों को कामयाब बनाते हुए 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 33,49,000/-₹  बरामद किये हैं, साथ ही 412 शिकायतों का निस्तारण कर 17,20,543/-₹ बैंक खातों में ब्लॉक कराये हैं।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार, ऋषभ चौधरी, राय साहब, विनोद कुमार, मनीष, रामकिशन, लमनूनेम लूफो, अब्दुल हक, मनदीप, लियाकत अली, गौरव कस्वा, अर्जुन कुमार, मनी कुमार, नवनीत नायक, सुनील गोयर, पंकज गुर्जर, कमलेश यादव, शुभम व चेतन के नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा है कि साइबर ठग निवेश के लिए सोशल मिडिया वा अन्य माध्यमों से लोगों को मैसेज/लिंक भेजकर सम्पर्क करते हैं और ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर व्हाॅटसएप ग्रुप से जोडकर शेयर मार्किट में निवेश करवाते हैं। शुरुआत में छोटी राशि पर रिटर्न देकर विश्वास जमाते हैं और फिर ज्यादा पैसा लगाने तथा पहले से ज्यादा रिटर्न का दावा करते हैं।  जब आप ऑनलाइन अपना निवेश चैक करते है तो मुनाफा डबल दिखता है जबकि असल में ऐसा होता नही होता है। पैसा निवेश करने के बाद ठग आपका आपका पैसा हड़प लेते हैं। यदि आपके पास भी इस प्रकार का कोई मैसेज या फोन आता है और आपको पैसे निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का लालच देता है तो वह साइबर ठग हो सकता है और आपको नुकसान पहुँचा सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। 

अगर आपके साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर  भी शिकायत करें। साथ ही संबंधित साइबर थाना में लिखित शिकायत  करें।


No comments :

Leave a Reply