HEADLINES


More

HKRN के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 June 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। HKRN के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

मानव संसाधन विभाग ने इसे लेकर लेटर जारी कर दिया है। ये आदेश 1 जून से लागू होंगे। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं।

हरियाणा में DC रेट व कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को 13 अक्टूबर, 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत मर्ज किया गया था। पिछले साल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों की सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। 1 जुलाई 2024 से ये आदेश लागू हुए थे।

जिसके तहत कैटेगरी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 18,400 रुपए से बढ़कर 19,872 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 21,650 रुपए से 23,382 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 22,300 रुपए से बढ़कर 24,084 रुपए वेतन किए गए थे।

कैटेगरी- 2 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपए से बढ़कर 17,550 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 19,450 रुपए से 21,600 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 20,100 रुपए से बढ़कर 21,708 रुपए किए गए थे।

कैटेगरी-3 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 15,050 रुपए से बढ़कर 16,254 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों को 18,300 रुपए से 19,764 रुपए और लेवल-3 कर्मचारियों को 18,900 रुपए से बढ़कर 20,412 रुपए किए गए थे।


No comments :

Leave a Reply