//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में सोमवार को चीफ मिनिस्टर ऑफिस (CMO) में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इसमें CM नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर के काम का बोझ कुछ घटाया गया है। साथ ही CMO में मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू की एंट्री भी हो गई है। अब CMO में 2 ओएसडी रहेंगे।
रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर कई बरसों से (CMO) में हैं और वह राज्य के सबसे पॉवरफुल ब्यूरोक्रेट कहलाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय से वह CM के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे हैं। नायब सैनी के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद भी खुल्लर इस पद पर बने रहे। अभी तक CMO में खुल्लर 21 विभाग देख रहे थे। 2 जून को विभागों का जो बंटवारा किया गया, उसमें उनके पास 16 महकमे रहेंगे। पांच महकमों का चार्ज दूसरे अधिकारियों को दिया गया है।अभी तक CMO में खुल्लर 21 विभाग देख रहे थे। 2 जून को विभागों का जो बंटवारा किया गया, उसमें उनके पास 16 महकमे रहेंगे। इनमें न्याय प्रशासन, आयुष, ऊर्जा, उत्पाद शुल्क और कराधान, वित्त, संस्थागत वित्त और ऋण नियंत्रण और योजना, सामान्य प्रशासन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, आतिथ्य एवं सतर्कता, स्वास्थ्य, होम, उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना, जनसंपर्क, भाषाएं और संस्कृति, सिंचाई और जल संसाधन, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी शामिल है। इनके अलावा राजभवन मामले, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, नगर एवं ग्राम नियोजन व शहरी संपदा, मुख्यमंत्री कार्यालय का संपूर्ण प्रभार, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधायी कार्य से संबंधित सभी मामले, जिनमें मंत्रिपरिषद के समक्ष लाए गए विधायी प्रस्ताव और अध्यादेश जारी करना शामिल हैं।
CMO में अब मुख्यमंत्री के ओएसडी की संख्या भी एक से बढ़कर दो हो गई है। राज नेहरू की नई एंट्री हुई है। अभी तक हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के अधिकारी विवेक कालिया के पास ही CMO में ओएसडी का कार्यभार था। अब ओएसडी के रूप में राज नेहरू CMO में फ्यूचर डिपार्टमेंट, हायर एजुकेशन, यूथ इम्पावरमेंट और आंत्रप्रन्योरशिप यानि कुल 3 महकमे देखेंगे। राज नेहरू पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के करीबी माने जाते हैं। डॉ. नेहरू देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति रह चुके हैं। 2016 में उन्हें श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। कौशल क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव है, इससे पहले वे कौशल विकास निगम के मिशन डायरेक्टर रह चुके हैं। अब उनको युवाओं से जुड़े विभाग दिए गए हैं।
No comments :