HEADLINES


More

बल्लभगढ़ में कांग्रेस पार्टी के संगठन सर्जन कार्यक्रम में हंगामा:पार्टी ऑब्जर्वर से मिलने को लेकर मचा बवाल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 20 June 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के संगठन सर्जन कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ी पराग शर्मा पर अपने समर्थन के लोगों को जिले के प्रभारी AICC ऑब्जर्वर एवं लोकसभा सांसद मानिक टैगोर से जबरन मिलाने का आरोप लगाया है।

हरियाणा में कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। फरीदाबाद की अलग-अलग विधानसभाओं में पार्टी ऑब्जर्वर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिल रहे है और जिला अध्यक्ष के लिए फार्म भरने वाले कंडीडेट को लेकर उनकी राय ले रहे है। लेकिन बल्लभगढ़ में पार्टी ऑब्जर्वर मानिक टैगोर से मुलाकात को लेकर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

पार्टी ऑब्जर्वर मानिक टैगोर से मिलने के लिए टोकन सिस्टम बनाया गया है। आरोप है कि बल्लभगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव हारने वाली पराग शर्मा ने दूसरे कार्यकर्ताओं को पार्टी ऑब्जर्वर से नही मिलने दिया। जिन लोगों ने नाम का टोकन था उनके टोकन पर अपने लोगों को पार्टी ऑब्जर्वर से मिलवा दिया। जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने एक समान रूप से संगठन बनाने की बात कही थी। लेकिन जमीन पर ये हो रहा है कि जिसकी लाठी उसकी भैंस है। पुराने कार्यकर्ताओं को आज भी पार्टी में कोई सम्मान नही मिल रहा है। कुछ नेता अपने- अपने लोगों को पार्टी ऑब्जर्वर से मिलाकर अपने नंबर बना रहे है। हकीकत में सभी को समान रूप से मिलने का मौका तक नही दिया जा रहा है।

No comments :

Leave a Reply