HEADLINES


More

नेहरू कालोनी में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ के नोटिस चिपकाए जाने से स्थानीय लोगों में हड़कंप

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 June 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : कल फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ के एक नोटिस चिपकाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को निवासियों ने अपना आशियाना गवांने के डर से सैनिक कॉलोनी मस्जिद चौक पर जाम लगा दिया था और पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत व समझाने के


बाद लोगों ने ट्रैफिक जाम खोल दिया। 

आपको बता दें कि पिछले कई दशक से गैर मुमकिन पहाड़ पर नेहरू कॉलोनी बसी हुई है और यह कॉलोनी नशा तस्करों का गढ़ मानी जाती है। इस मुद्दे को लेकर जनता में आक्रोश को लेकर स्थानीय विधायक धनेश अधलक्खा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके घर नहीं तोड़े जाएंगे, बल्कि नशा तस्करों के घरों को निशाना बनाया जाएगा और लोगों से वचन लिया कि वह अपनी कॉलोनी में नशा तस्करों की शिकायत पुलिस को करेंगे और उन्हें मिलकर कॉलोनी से बाहर करेंगे। 

No comments :

Leave a Reply