//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,26 जून।
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी ने आरोप लगाया कि बिजली प्रबंधक और सरकार कर्मियों को मांगों एवं समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है और निजीकरण की प्रक्रिया को तेज कर रही हैं। जिससे नाराज सभी बिजली कर्मचारी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करेंगे और सरकार को माकूल जवाब देंगे। उन्होंने यह ऐलान बृहस्पतिवार को फरीदाबाद नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में आयोजित सर्कल स्तरीय कन्वेंशन / कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया। कन्वेंशन की अध्यक्षता सर्कल सचिव रामचरण ने की और संचालन आपरेशन सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने किया। कन्वेंशन में इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के उप सुदाम पाल, संजीव ढांडा व सरोज आदि भी पहुंचे और संबंधित किया। राज्य प्रधान सुरेश राठी ने एचकेआरएन को भंग कर ठेका कर्मियों को पक्का करने, आनलाइन ट्रांस
फर पालिसी को वापस लेने और केवल स्वेच्छा या शिकायत आने पर उसकी जांच में दोषी पाए जाने पर ही ट्रांसफर करने,ओपीस बहाल करने, निजीकरण पर रोक, आठवें पे कमीशन की अधिसूचना जारी करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।
फर पालिसी को वापस लेने और केवल स्वेच्छा या शिकायत आने पर उसकी जांच में दोषी पाए जाने पर ही ट्रांसफर करने,ओपीस बहाल करने, निजीकरण पर रोक, आठवें पे कमीशन की अधिसूचना जारी करने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों की लूट को सुगम बनाने के लिए 29 श्रम कानूनों को खत्म कर 4 लेबर कोड्स बना दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मजदूरों एवं कर्मचारियों की गुलामी का दस्तावेज है। अगर यह लागू हुए तो काम के घंटे बढ़कर 8 से 12 हो जाएंगे और 300 कर्मचारियों और मजदूरों की छंटनी करने के लिए सरकार की अनुमति की कोई आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यूनियन बनाने और चलाने कठिन कार्य होगा और लेबर कोड्स के प्रावधान अनुसार सरकार द्वारा हड़ताल को गैर कानूनी ठहराने पर नेताओं एवं संगठन के सदस्यों को भारी भरकम जुर्माना और जेल की सजा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार यह सब कारपोरेट घरानों फायदा पहुंचाने और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेचने के खिलाफ उठ रहे आंदोलनों के रोकने के लिए कर रही है। उन्होंने देश के सभी कर्मचारियों और मजदूरों से सरकार को इसका माकूल जवाब देने के लिए 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल में बीएमएस को छोड़कर सभी दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारी संगठनों की फेडरेशनों के करोड़ों की संख्या में मजदूर एवं कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने भी इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है।
कन्वेंशन में निम्न ने भी किया संबोधित
कन्वेंशन के बल्लभगढ़ यूनिट के प्रधान रामकेश साहरण, सचिव वेद प्रकाश कर्दम, एनआईटी के प्रधान भूप सिंह कौशिक, दिगंबर सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा,ओल्ड फरीदाबाद के प्रधान करतार सिंह जागलान, सचिव प्रवेश बैंसला, ग्रेटर यूनिट के प्रधान दिनेश शर्मा व सचिव असरफ खान आदि ने भी संबोधित किया और 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके लिए सभी सब डिवीजन, डिवीजन, कंप्लेंट सेंटर व सब स्टेशन में गेट मीटिंग की जाएगी।
No comments :