HEADLINES


More

पालिका कर्मचारी 29 जून को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव करेंगे - नरेश शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 June 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इसलिए अब प्रदेश के पालिका, परिषद, निगम और फायर विभाग के हजारों कर्मचारी 29 जून को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव करेंगे।

उन्होंने बताया कि संघ ने कई बार पत्र और विज्ञापनों के जरिए मंत्री से मुलाकात और बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सरकार बातचीत का रास्ता भी बंद कर चुकी है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।


शास्त्री ने बताया कि सभी कर्मचारी 29 जून को फरीदाबाद के सेक्टर-16 की अनाज मंडी में इकट्ठा होंगे और वहां से मार्च निकालकर मंत्री के घर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सफाई अभियान की बात करती है, लेकिन सफाई और सीवर कर्मचारियों को न तो जरूरी उपकरण दिए जाते हैं और न ही उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है।

कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है और संसाधनों की भारी कमी है, जिससे कई बार कर्मचारियों की जान भी चली जाती है।

उन्होंने याद दिलाया कि सरकार और संघ के बीच पहले तीन बार समझौते हो चुके हैं- 29 अक्टूबर 2022, 5 अप्रैल 2023 और 7 अगस्त 2024। जिनमें कई मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती, समान काम का समान वेतन, ठेका प्रथा खत्म करना था।

इसके अलावा गुरुग्राम के 946 कर्मचारियों को पालिका रोल पर करना, 2534 सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करना और हड़ताल अवधि का वेतन देना जैसी मांगें शामिल थीं।

लेकिन अब तक सरकार ने इन पर कोई अमल नहीं किया। शास्त्री ने कहा कि अगर सरकार अब भी मांगें नहीं मानती, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

No comments :

Leave a Reply