मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया था। इसका असर राजधानी दिल्ली में नजर आया। जहां कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। 50 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिसके कारण अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उखड़ गया।
इधर उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव का भी अलर्ट है। बिहार-ओडिशा में भी उमस की स्थिति रह सकती है।
ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का कहर है। शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई। इनमें से ज्यादातर लोग खुले मैदान में थे।
राजस्थान में भी तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 3-4 और ऐसी ही गर्मी रहेगी। जोधपुर-बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी भी चल सकती है।
मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट है। आज 39 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45°C से ज्यादा रहा।
No comments :