HEADLINES


More

भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का फरीदाबाद पहुँचने पर किया स्वागत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 23 May 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 23 मई। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का फरीदाबाद पहुँचने पर स्वागत किया। श्री चुघ विशेष रूप से फरीदाबाद स्थित मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित दिव्यांगजन व्हीलचेयर बास्केटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ हेतु यहां पहुंचे थे और उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ स्पेशल अचीवर्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित व्हीलचेयर बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, महापौर प्रवीण जोशीपूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखापूर्व ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहराजिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, ज़िला सचिव गोल्डी अरोड़ा,जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित रहे ।

 


इस अवसर पर श्री पंकज रामपाल ने श्री तरुण चुघ को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया । श्री पंकज रामपाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक मंच प्रदान करना और खेल के माध्यम से उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। श्री रामपाल ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित इस खेल आयोजन की सराहना की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। "दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं  और उनका हर क्षेत्र में योगदान समान रूप से महत्वपूर्ण हैं ।

 

No comments :

Leave a Reply