//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 6 मई -
आज हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन 1266 मुख्यालय पंचकूला कैंप कार्यालय जींद की जिला कमेटी फरीदाबाद का दिवार्षिक चुनाव प्रांतीय प्रधान सतपाल कुंडू की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से कराया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर वरिष्ठ उप प्रधान दयानंद नाहरवाल जिला प्रधान 1266 गुड़गांव सोहनलाल सैनी ने भाग लिया। चुनाव सर्व समिति से कराए गए ।जिसमें अध्यक्ष संजू ,प्रधान सोनू, वरिष्ठ उप प्रधान सनी, उप प्रधान बलराम और मुखराम, सचिव जिले सिंह, संगठन सचिव राजू कोषाध्यक्ष रॉबिन और जय राम, मुख्य सलाहकार खुर्शीद, और कार्यकारिणी सदस्य राजपति, कुसुम, सुखवती, सुरेंद्र, जोगिंदर, और प्रेस सचिव धर्मवीर वैष्णव चुने गए। प्रेस सचिव धर्मवीर वैष्णव ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के विद्युत मंडल के कर्मचारियों को आज तक अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता की सेवानिवृत होने की वजह से अभी तक सरकार ने किसी दूसरे कार्यकारी अभियंता को इलेक्ट्रिकल डिविजन का चार्ज नहीं दिया है जिसकी वजह से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकार से इस डिवीजन के कर्मचारियों के वेतन को शीघ्र देने की मांग की।
No comments :