HEADLINES


More

मनोहर लाल खट्‌टर ने भाजपा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान से किनारा किया

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 25 May 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के करनाल से सांसद व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का विचार नहीं है। जिन बहनों ने सिंदूर खोया, उनके बारे में ऐसी बात करना गलत है।

जांगड़ा ने कल (24 मई) भिवानी में कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले में अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 ‌‌लोग


गोली का शिकार बने। पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल में थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सांसद जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है।

No comments :

Leave a Reply