HEADLINES


More

विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन। एस एम सी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य चयनित

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 27 May 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 सराय ख्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा फरीदाबाद में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण चयन में विद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षक अजय गर्ग, कदम, मीनू, किरण, दीपांजली शर्मा सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय के अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय


प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का चुनाव करना आवश्यक था क्योंकि पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। प्राचार्य ने सदस्यों को समिति के महत्व और भूमिका के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि समिति विद्यालय के विकास और सुचारू संचालन में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में अभिभावकों मनीषा, कपिल, संतोष देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, राजेश, रोशनी, दीपक, प्रियंका, सरोज, कुसुम, चंचल, आशा देवी, मीनू, युधवीर, दीपक, सरोज, ब्रह्मदेव यादव और सीमा ने बैठक में सक्रिय भागीदारी की। सभी सदस्यों ने विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से दीपक  को समिति का नया अध्यक्ष और सरोज को विद्यालय प्रबंधन समिति का उपाध्यक्ष चुना।

नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे मिलकर विद्यालय के शैक्षणिक और भौतिक विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, सभी अध्यापकों और सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास प्रकट किया कि विद्यालय भविष्य में और भी नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा तथा विद्यालय में भौतिक सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। विद्यालय प्रबंधन ने नए अध्यक्ष और समिति सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया और विद्यालय की प्रगति हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।

No comments :

Leave a Reply