HEADLINES


More

मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के विकास को रफ्तार देने के लिए जाना जाता है - मंजू नागर

Posted by : pramod goyal on : Monday, 5 May 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस पर मंत्री राजेश नागर द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आईए

मटी कॉलेज में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं का जोश देखते ही बनता था।

आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग होने के कारण राजेश नागर शहर में मौजूद नहीं थे इसलिए उनकी अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी मंजू नागर ने शिविर का उद्घाटन कर लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश के विकास को गति देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने पूरे प्रदेश को समान विकास के मार्ग पर लाकर यह दिखा दिया कि नेतृत्व यदि चाहे तो कोई भी वर्ग विकास से अछूता नहीं रह सकता। आज हरियाणा विकास की नई इबादत लिख रहा है और लोगों ने तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है जो स्पष्ट रूप से दिखाता है कि मनोहर लाल द्वारा लगाया पौधा आज विशाल वृक्ष बन चुका है।
इस बारे में मंत्री राजेश नागर ने फोन पर बताया कि मनोहर लाल खट्टर को राजनीति का संत कहा जाता है। उन्होंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। वह कभी किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आए और उन्होंने प्रशासनिक सुधार के लिए कड़े फैसले लिए। वह सरकार में नये थे लेकिन राजनीति उनके लिए नई नहीं थी। इसलिए उन्होंने प्रदेश की राजनीति को एक नई धार देकर शासन प्रशासन को एक सूत्र में बांधने का काम किया। यही कारण है कि आज पूरा प्रदेश उनके जन्मदिन पर जश्न मना रहा है। 

No comments :

Leave a Reply