HEADLINES


More

हरियाणा में तापमान 45 डिग्री पार कर गया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 21 May 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। आज (21 मई) भी 12 जिलों, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में लू चल रही है। इन जिलों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भीषण गर्मी को देखते हुए 5 जिलों में स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। हिसार में पहली से 5वीं क्लास तक स्कूलों का टाइम बदला गया है। ये स्कूल अब 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होगा। हालांकि अध्यापकों का समय सुबह 7 से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा ताकि बच्चों को गर्मी से बचाने के साथ स्कूलों का कामकाज भी चलता रहे।

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और रेवाड़ी में पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। महेंद्रगढ़ में एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। इसके बाद अब अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव की संभावना है।


No comments :

Leave a Reply