HEADLINES


More

CM नायब सैनी की रैली से पहले BJP में गुटबाजी उजागर, खेल मंत्री गौरव गौतम की फोटो गायब

Posted by : pramod goyal on : Monday, 28 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के CM नायब सैनी की रैली से पहले BJP में गुटबाजी उजागर हुई है। इस रैली के होर्डिंग्स से खेल मंत्री गौरव गौतम की फोटो गायब है। यह रैली 30 अप्रैल को पलवल के होडल में होनी है। जिसका प्रबंध कांग्रेस के हरियाणा अध्यक्ष उदयभान को चुनाव हराने वाले होडल से भाजपा MLA हरेंद्र सिंह रामरतन कर रहे हैं।

हरेंद्र सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का करीबी माना जाता है। पहले गौरव गौतम भी गुर्जर के करीबियों में शामिल थे, लेकिन गौरव के खेल मंत्री बनने के बाद रिश्ते बिगड़ गए। फोटो गायब होने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

खास बात यह है कि विधानसभा में मिली जीत के बाद पलवल जिले में CM नायब सैनी की यह पहली रैली है। इसके बावजूद भाजपाई एकजुट नहीं दिख रहे हैं।

रैली की तैयारियों को लेकर 25 अप्रैल को होडल में विधायक हरेंद्र सिंह ने अपने ऑफिस में मीटिंग की। इस मीटिंग में विधायक और केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के गुट के ही नेता मौजूद थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने मीटिंग से दूरी बनाकर रखी। इससे पहले होडल के रेस्ट हाउस में मीटिंग हुई, उसमें भी बैंसला नहीं आए।


No comments :

Leave a Reply