HEADLINES


More

अब शीघ्र शुरू हो सकता है हरियाणा में बड़े अधिकारियों के तबादलों का दौर

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 16 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़  : निकाय चुनाव एवं बजट सत्र सम्पन्न होने और सरकार के करीब 6 माह का वक्त बीत जाने के बाद अब भाजपा सरकार की ओर से राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों का सिलसिला तेज किया जा सकता है। आने वाले कुछ समय में बोर्ड, निगमों में चेयरमैन एवं मार्कीट कमेटियों में चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन के पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं। इसके साथ ही अधिकारियों की तबादला सूचियों का भी दौर शुरू हो सकता है।


लंबे समय से कई राजनीतिक पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई हैं। ऐसे में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी किसी न किसी तरह से सरकार में एडजस्ट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


सियासी विश्लेषक भी मानते हैं कि किसी भी राजनीतिक दल की सरकार में कार्यकर्त्ता मान-सम्मान की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसे में भाजपा में भी बहुत से नेता व कार्यकर्त्ता अब सरकार में कहीं एडजस्ट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में करीब दर्जनों बोर्ड एवं निगम हैं। अधिकांश पर चेयरमैन की नियुक्तियां होनी हैं। इसके अलावा प्रदेश भर में मार्कीट कमेटियों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के भी पद खाली हैं। 
ऐसी भी चर्चा है कि अब आने वाले समय में बड़े पैमाने पर अफसरशाही में भी तबादले संभव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लंबे समय से आई. ए. एस. और आई.पी. एस. अधिकारियों के तबादले नहीं हुए हैं। ऐसे में सामान्य प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए जल्द अधिकारियों की भी तबादला सूची आ सकती है। इनमें अलावा आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. अधिकारियों के अलावा एच.सी. एस. एवं एच.पी.एस. अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों अनुसार विभिन्न जिलों में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं तो वहीं चंडीगढ़ स्थित विभिन्न विभागों के प्रमुख भी इधर से उधर किए जा सकते हैं। वैसे पिछले कुछ समय से अफसरशाही का रुख बदला नजर आता है जिसकी एक बड़ी वजह है कि लापरवाह एवं भ्रष्ट अधिकारियों के प्रति मुख्यमंत्री नायब सैनी का सख्त रवैया अपनाना। मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ समय में अनेक अधिकारियों को चार्जशीट एवं निलंबित किया है तो लापरवाह अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

No comments :

Leave a Reply