HEADLINES


More

फरीदाबाद में युवक ऑडी में बेच रहा है दूध

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 27 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में युवक 50 लाख की ऑडी कार से दूध सप्लाई कर रहा है। वह रोजाना करीब 120 लीटर दूध फरीदाबाद की कॉलोनियों के घरों में पहुंचाता है, जिसके लिए उसे करीब 60 किलोमीटर तक गाड़ी चलानी पड़ती है।

इसमें वह करीब 400 रुपए का पेट्रोल ही खर्च कर देता है। हालांकि, उसे दूध से आमदनी कितनी होती है, वह यह बताने को तैयार नहीं है। उसने इतना जरूर बताया है कि महंगी गाड़ियां चलाना उसका पैशन (जुनून) है। इसके लिए उसने बैंक की नौकरी भी छोड़ दी।

अब पिता का बिजनेस जॉइन कर अपने पैशन को फॉलो कर रहा है। यह युवक अमित भड़ाना है जो फरीदाबाद के मोहताबाद गांव का रहने वाले हैं। ऑडी से पहले वह 8 लाख रुपए की हार्ले डेविडसन बाइक पर दूध देने जाता था।

  • मोहताबाद के रहने वाले अमित भड़ाना ने बताया कि​​​​​​ कोरोना काल तक वह बैंक में जॉब करते थे। उन्होंने बीकॉम तक पढ़ाई की है। 7 साल उन्होंने HDFC बैंक में काम किया। इसके बाद जब कोरोना काल शुरू हुआ तो उन्होंने बैंक जाना बंद कर दिया।
  • इसी दौरान उन्होंने दूध की सप्लाई में अपने भाई का हाथ बंटाना शुरू किया। अमित कहते हैं- इस काम मुझे मजा आना लगा था। इसलिए, मैंने साल 2021 में बैंक की नौकरी छोड़ दी। उस समय मैं बैंक में मैनेजर था।

  •  
    उसे छोड़कर मैंने भाई के साथ फुल टाइम दूध की सप्लाई का काम शुरू कर दिया। पहले भाई अकेला सप्लाई करता था। अब मैं रोजाना अकेले 120 लीटर दूध की सप्लाई करता हूं। बाड़े में 32 गायें और 6 भैंसें हैं।

No comments :

Leave a Reply