HEADLINES


More

रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और इनर व्हील क्लब फरीदाबाद के सयुंक्त तत्वावधान में वाटर कूलर लगाया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 30 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 भारी गर्मी को मद्देनजर रखते हुए आम नागरिकों तक शीतल एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाने हेतु उपायुक्त एवं प्रधान रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के निर्देशानुसार तथा रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद एवं इनर व्हील क्लब फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में जन व्यवस्था के लिए कदम उठाया और रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद के प्रांगण में वाटर कूलर लगाया।  

        इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजवादी, दार्शनिक प्रोफेसर एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि अपने वक्तव्य में कहा कि अधिकतर व्यक्ति गर्मियों में पानी पिलाने हेतु छबील लगाते है यह बहुत ही नेक और पुनीत कार्य है, पहले पानी के लिए लोग प्याऊ लगाते थे उसी तर्ज़ पर आज रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और इनर व्हील क्लब फरीदाबाद के द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के प्रांगण में शीतल जल आम लोगों तक पहुंचाने हेतु वाटर कूलर लगाया गया ताकि गर्मियों में आने जाने वाले व्यक्ति, राहगीर, कोर्ट में आने वाले व्यक्ति ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद तथा इनर व्हील क्लब फरीदाबाद के पदाधिकारियों/कर्मचारियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे नेक कार्य जनकल्याण के लिए सामाजिक संस्थाओं को करते रहना चाहिए।

       इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की प्रधान श्रीमती पूजा जैन ने बतौर विशेष अतिथि कहा कि हमें रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के साथ मिलकर कार्य करने में अत्यंत प्रशंसा होती है और स्वच्छता अभियान के तहत हमने 15 ट्रॉली कचरा यहां से उठाकर कूड़ा घर पर पहुँचाया है तथा रेड क्रॉस कार्यालय के पार्क को खूबसूरत बनाकर पेड़ पौधे भी प्रधानमंत्री मोदी जी की मुहिम "एक पेड़ मां के नाम" के तहत लगाया है।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने आए हुए सभी अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया तथा सहयोग करने के लिए इनरवियर क्लब फरीदाबाद का धन्यवाद किय। उन्होंने जलदान, रक्तदान, कन्यादान करने हेतु लोगो को प्रेरित भी किया।

         इस अवसर पर सांसे मुहिम के प्रधान जसवंत पवार, टीबी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया, आजीवन सदस्य मीनाक्षी गोयल, इनर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान साधना गुप्ता एवं सुनीता सिंह, क्लब की पूर्व सचिव अज्जू माहना, रेखा गुप्ता एग्जीक्यूटिव मेंबर तथा रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद से इशांक कौशिक जिला प्रशिक्षण अधिकारी, अमनदीप शर्मा लेखाकार, अरविंद शर्मा लिपिक, कल्याण नागर, सुगम कंप्यूटर ऑपरेटर, राजेश कुमार सफाई कर्मचारी, रामबरन, युवराज, रामकिशोर, सुमित सेवादारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।  


No comments :

Leave a Reply