//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,20 अप्रैल।
मजदूर संगठन हिन्द मजदूर सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक ऑल एस्कार्टस एम्पलाइज यूनियन के कार्यलय में आर.डी.यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में हिन्द मजदूर सभा हरियाणा के अध्यक्ष एस.डी.त्यागी और महासचिव सुरेन्द्र लाल ने भी भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से केन्द्र एवं राज्य सरकार की मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नी
तियों के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघों की फेडरेशन के आह्वान पर 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में बढ़ चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया गया और इसको सफल बनाने की रुपरेखा तैयार की गई।
तियों के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों एवं कर्मचारी संघों की फेडरेशन के आह्वान पर 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में बढ़ चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया गया और इसको सफल बनाने की रुपरेखा तैयार की गई।
बैठक में मजदूरों की लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में आल एस्कार्टस एम्पलाइज यूनियन की मजदूर आंदोलन में सहयोग की प्रसंशा की गई।
बैठक में अंतिम सत्र में एच.एम.एस की जिला कमेटी का चुनाव एस.डी. त्यागी अध्यक्ष हिन्द मजदूर सभा हरियाणा एवं सुरेन्द्र लाल महासचिव हिन्द मजदूर सभा हरियाणा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से राजपाल डॉगी को एचएमएस जिला कमेटी का प्रधान, हरजीत सिंह को कार्यकारी प्रधान, त्रिपति शर्मा महामंत्री, वाई.एस. हुडडा कोषाध्यक्ष और भगत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने चुने हुए पदाधिकारियों को अधिकार दिया गया कि बाकी कार्यकारिणी का गठन एस.डी.त्यागी व श्री सुरेन्द्र लाल जी की सहमति से किया जाये। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सीटू के प्रधान निरंतर पाराशर,एटक के नेता आर एन सिंह, एसकेएस के प्रधान करतार सिंह,आदि ने एचएमएस के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
No comments :