HEADLINES


More

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को बसाने में बन्नूवाल समाज का अह्म योगदान : पंकज रामपाल

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 20 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


फरीदाबाद । समाज सेवा में अग्रणी बन्नूवाल वेलफेयर एसो. के समस्त पदाधिकारियों ने आज भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का स्वागत किया और उनकी नियुक्ति पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। एसो. द्वारा सेक्टर-
16 में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को बसाने में बन्नूवाल समाज का अह्म योगदान रहा है। बंटवारे के दौरान पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए बन्नूवाल समाज के लोगों ने अपनी मेहनत और ईमानदारी की बदौलत इस जिले को नया स्वरूप दिया और सेक्टर-24 इसका बड़ा उदाहरण है, जहां औद्योगिक इकाई की शुरुआत की गई, जो कि आज औद्योगिक सेक्टर के रूप में जाना पहचाना जाता है। पंकज रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव बन्नूवाल समाज को मान सम्मान देने का काम किया है और मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर जो सम्मान दिया है, मैं वायदा करता हूं कि बन्नूवाल समाज के मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा और सदैव उनके लिए तत्परता से काम करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों को सक्षम बनाने के लिए शुरू की गई अंत्योदय योजना को कारगर करने में बन्नूवाल एसो. प्रभावी तौर पर कदम बढ़ाकर इसे कारगर करने में जुटी है। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा भी मौजूद रहे। एसो. के प्रधान राकेश भाटिया, दिनेश भाटिया, संजीव ग्रोवर, संजय  अरोड़ा, रेनू भाटिया व सुशील भाटिया इत्यादि ने पंकज पूजन रामपाल का फूलों का बुक्के भेंट कर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर बन्नूवाल वेलफेयर एसो. के प्रधान राकेश भाटिया ने कहा कि बन्नूवाल वेलफेयर एसो. सामाजिक व धार्मिक कार्यों  में सदैव अपनी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाती है, गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करने, बुजुर्गों  के रहन-सहन व खाने-पीने की व्यवस्था करने के साथ-साथ रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर भी एसो. अपने कर्तव्य का वहन बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि पंकज पूजन रामपाल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर आज एसो. ने उनका स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।


No comments :

Leave a Reply