HEADLINES


More

मजदूर दिवस का आयोजन एस्कॉर्ट इंप्लाइज यूनियन के प्रांगण में किया जाएगा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 21 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 21 ‌ अप्रैल  - एक मई मजदूर दिवस का आयोजन एस्कॉर्ट इंप्लाइज यूनियन के प्रांगण में किया जाएगा। यह निर्णय आज जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद की बैठक में  हुआ। एचएमएस के कार्यालय नीलम पुल के नीचे संपन्न हुई ‌ इस बैठक की अध्यक्षता एटक के  ‌ जिला प्रधान बेचू गिरी ने की। जबकि संचालन कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। इस बैठक में एटक के ‌ बिसंबर सिंह, ‌‌ वर्किंग प्रेसिडेंट, एचएमएस के प्रधान राजपाल डांगी, ‌ सचिव तृप्ति शर्मा, ‌ वरिष्ठ  नेता आर डी यादव ‌ राज्य के महासचिव सुरेंद्र लाल,‌ इंटक के राज्य सचिव ‌ हुकम चंद बेनीवाल, सीटू  के ‌ जिला प्रधान निरंतर पाराशर, ‌ उपाध्यक्ष शिव प्रसाद,‌ सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान , वीनस के प्रधान ‌ श्याम बाबू आदि विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। उपस्थित सभी नेताओं ने इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए 16 मई  से लेकर 19 मई तक जन जागरण अभियान का निर्णय  लिया गया। बैठक में ‌ केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया है। क्योंकि भाजपा की सरकार मजदूर वर्ग के आंदोलनों के बदौलत हासिल किए गए श्रम कानूनों को संशोधित कर रही है। श्रम कानून बदलकर कर श्रम संहिताएं बनाई जा रही हैं। जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने निर्णय लिया है। कि 20 मई को हड़ताल के दिन सभी कारखानों को बंद करके फरीदाबाद में बहुत बड़ा जुलूस निकाला जाएगा। सभी कारखानों और कार्यालयों के कर्मचारी बी के नगर निगम चौक पर सवेरे 10:00 बजे एकत्रित होकर के जुलूस की शक्ल में नीलम पुल से होते हुए अजरोंदा तक जाएंगे। बैठक में पहली  मई को शाम को 5:00 बजे सभी कारखानों के श्रमिक नीलम पुल के नीचे एस्कॉर्ट कार्यालय के ऑफिस में पहुंचेंगे। यहां पर विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में अनेक प्रस्ताव पास किए जाएंगे।

No comments :

Leave a Reply