//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 23अप्रैल -
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य कमेटी और जिला कमेटी फरीदाबाद ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की बर्बरतापूर्ण ढंग से की गई हत्या की कड़ी निंदा की है। जिसमें 28 निर्दोष लोगों की आतंकवादियों द्वारा जान ली गई। सीपीआई(एम) उन सभी पीड़ित परिवारों
के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीपीआई(एम) उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीपीआई(एम) उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
एक प्रैस बयान में हुए राज्य सचिव प्रेमचंद और जिला सेक्रेटरी वीरेंद्र सिंह डंगवाल और जिला कमेटी सदस्य शिवप्रसाद ने कहा कि इस भयावह अपराध की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। इस क्रूर हमले में मारे जाने वालों में हरियाणा के करनाल से एक नेवी के आफिसर भी शामिल थे। जिनकी छ: दिन पहले ही शादी हुई थी। इस जघन्य अपराध के दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए। पुलिस और सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन हैं। केंद्र सरकार को इस घृणित हमले के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले देश और विशेष रूप से कश्मीर के लोगों के दुश्मन हैं। केंद्र सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है। कि वह इस हमले की सभी पहलुओं से जांच करे, जिसमें भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा की कमी भी शामिल है।
सीपीआई(एम) इस दुःखद घड़ी में पूरे देश और देशवासियों के साथ खड़ी है। और उग्रपंथी कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ लड़ाई के प्रति एकजुटता व्यक्त करती है।
No comments :