HEADLINES


More

भारतीय जनता पार्टी इन्द्रप्रस्थ मंडल कार्यकारिणी का गठन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 29 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद, 29 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी इन्द्रप्रस्थ मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिय़ा प्रमुख, एक आईटी प्रमुख, व एक सोशल मीडिय़ा प्रमुख बनाए गए।

भाजपा इन्द्रप्रस्थ मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पं. मोहन लाल बडौली, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर,  जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की स्वीकृति के बाद किया गया।
जिसके बाद कर्मवीर बैंसला,श्रीमती ममता श्रीवास्तव, आदित्य भसीन, त्रिलोकनाथ कपूर को उपाध्यक्ष, सुरेश महाजन, करनपाल शर्मा को महामंत्री, के.के. राजपूत, प्रमोद गोस्वामी, श्रीमती सविता, बिन्दू कॉल व राजेश तोमर को सचिव, श्रीमती रचना चौहान को कोषाध्यक्ष, विनय भदौरिया को मीडिय़ा प्रमुख, टी.एल. साहू को आईटी प्रमुख व निखिल चौधरी को सोशल प्रमुख नियुक्त किया गया।
मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजेश चौधरी ने नई कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करेगें। 

No comments :

Leave a Reply