HEADLINES


More

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद ने गेट मीटिंग का आयोजन किया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 2 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 2 ‌ अप्रैल ‌ हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद ने आज सिंचाई विभाग के कार्यालय में गेट मीटिंग का आयोजन किया। यह विरोध सभा ‌ सर्व कर्मचारी संघ  की राज्य कमेटी के आह्वान  पर की गई।‌ इस गेट मीटिंग में पब्लिक हेल्थ, ‌ सिंचाई, ‌ लोक निर्माण विभाग भवन और मार्ग शाखा, ‌ इलेक्ट्रिकल डिविजन, ‌ मैकेनिकल सिंचा


ई डिविजन के कर्मचारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देवी सिंह ने की। जबकि संचालन सिंचाई ब्रांच के प्रधान जितेंद्र भडाना ने किया। इस अवसर पर राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य हितेश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, पूर्व राज्य प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं 

 ने बताया कि केंद्र सरकार ने‌ ‌ कर्मचारियों के लिये ‌ मात्र 2% महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की जो घोषणा की है। यह सभी कर्मचारीयों  के साथ भद्दा मजाक है। क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार को बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते की किस्त का ऐलान करना चाहिए। सर्व कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार के इस फैसले का भी विरोध किया है। जिसमें 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को आंठवे वेतन आयोग का लाभ प्रदान नहीं करने का निर्णय लिया गया है। सर्व कर्मचारी संघ ने हरियाणा सरकार से कर्मचारियों को कम से कम 6% महंगाई भत्ता देने, ‌इसके अलावा केंद्र सरकार वेतन आयोग के नियमों से कोई छेड़छाड़ नहीं करे। वेतन आयोग का गठन तुरंत किया जाए और वेतन आयोग की सिफारिशों को समय पर लागू किया जाए।‌ इसके अलावा हरियाणा सरकार प्रदेश का अलग से वेतन आयोग गठित करे। वेतन आयोग लागू करने तक कर्मचारियों को ₹5000 प्रतिमाह अंतरिम सहायता दी जाए। आज के प्रदर्शन में मोहनलाल शर्मा, ‌ उप प्रधान पब्लिक हेल्थ, डालचंद जिला उप प्रधान, ‌ नरोत्तम जिला जॉइंट सेक्रेटरी, ‌ जितेंद्र भडाना ब्रांच प्रधान सिविल फरीदाबाद, अमित कुमार प्रधान सिंचाई ब्रांच ‌ यांत्रिक शाखा, ‌ धनराज, ‌ कुलदीप राजकुमार ब्रांच सेक्रेटरी सिविल फरीदाबाद, ‌ अंकित बैंसला कोषाध्यक्ष, भगत सिंह कनिष्ठ अभियंता, ‌ सुरेंद्र कुमार हेमा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मैकेनिकल डिविजन ब्रांच, ‌ निधि, ‌ फूला देवी, ‌ रवि चालक, कुलदीप, ‌ अरुण नागर प्रचार सचिव,‌ दिनेश संगठन सचिव, ‌ नरेंद्र नागर जिला प्रधान सिंचाई विभाग लिपिक संगठन, ‌ देवेंद्र कुमार, ‌ अंजू, ‌ सचिन कुमार जूनियर इंजीनियर, ‌ सुरेंद्र पोसवाल, कन्हैया, सूरज, योगेश, राजू, अमित, मोहन आदि ने भी भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply