//# Adsense Code Here #//
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी फरीदाबाद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए लघु सचिवालय के समक्ष सैक्टर 12 में राज्य कमेटी के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक को सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के सभी सदस्य राजस्थान भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां पर एक सभा हुई इसकी अध्यक्षता कामरेड शिव प्रसाद ने की। जब की संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल 2025 को केंद्र की सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की जिसकी वजह से आम जनमानस पर इस बढ़ोतरी का असहनीय बोझ बढ़ रहा है। इस सभा को विरोध सभा को कामरेड नवल सिंह और विजय झा ने भी बताया उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, पीएनजी,सीएनजी, बिजली की दरों ,के साथ सभी प्रकार के वाहन चालकों से टौल प्लाजा पर बढ़ा हुआ टोल टैक्स लिया जा रहा है। जबकि इस दरमियान आम आदमी की इनकम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा प्रदेश में अवैध कार्ड धारकों के नाम पर लोगों के राशन कार्ड कटवाए जा रहे हैं। लाभार्थियों को रिकवरी के नाम पर डराया धमकाया जा रहा है। फरीदाबाद में नागरिक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। पार्टी ने केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाये गय अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को वापस मांग की है। इस प्रदर्शन शिव प्रसाद, निरंतर पराशर, वीरेंद्र पाल, महेश दिवेदी अरका लहरी, के पी सिंह, धर्मवीर वैष्णव, आस मोहम्मद, विनोद कुमार, नेम चंद चौहान, राजेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, सुदर्शन कुमार, सुभाष हिंडोला, देवी राम, दिनेश, नरेश पावटा, विक्रम सिंह ,विनोद कुमार, हेमलता, मनोज मझाबली, धर्मेंद्र, लेखराज, दुर्गा प्रसाद, मनोज कुमार, जिले सिंह आदि भी उपस्थित रहे। आज की मुख्य मांगे इस प्रकार हैं।
1- पेट्रोल, डीजल, सीएनजी ,पीएनजी और बिजली के दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।
2- टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से अतिरिक्त टोल टैक्स लेने पर रोक लगाई जाए।
3-अवैध कार्ड धारकों के नाम पर लाभार्थियों को परेशान करने पर रोक लगाई जाए। बीपीएल कार्ड धारकों के राशन को काटने पर रोक लगाई जाए।
4- फरीदाबाद में आम नागरिकों को पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाए। इसके लिए अतिरिक्त नलकूप लगाए जाएं। क्योंकि पानी की खपत बढ़ रही है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
5-फरीदाबाद की कॉलोनियों और सैक्टरों में सीवरेज की उचित निकासी की व्यवस्था की जाए। क्योंकि कई कॉलोनी में सीवरेज का पानी सड़क पर तैरता रहता है।
6-फरीदाबाद की कई कॉलोनीयों में सड़कों की हालत जर्जर बनी हुई है। इसकी रिपेयरिंग करवाई जाए।
No comments :