//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी स्थित अटल चौक पर चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरी की वारदात उस समय हुई जब परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। चोर अलमारियों का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर की बहू सोनिया ने बताया कि उनके ससुर बादल, सास, जेठ और जेठानी हरिद्वार गए थे। उनके पति राणा पेशे से ड्राइवर हैं, वह भी काम पर थे। अकेली होने के कारण सोनिया ने घर में ताला लगाकर अपने मायके चली गई।
रात को पति के फोन करने पर सोनिया ने घर जाकर बाहरी दरवाजे पर ताला लगाया। पति के कहने पर उसने नए ताले खरीदकर सभी कमरों में लगाए। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके कमरों के ताले टूटे हुए हैं।
मौके पर पहुंची सोनिया ने देखा कि चोरों ने तीन अलमारियां तोड़ दी थीं। इनमें से सोने-चांदी के जेवरात और बड़ी जेठानी की अलमारी से दो लाख रुपए नकद चोरी हो गए। कुल मिलाकर लगभग 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ। चोर घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए।
No comments :