HEADLINES


More

फरीदाबाद बीके अस्पताल का ओपीडी टाइम बदला:सुबह 9 की बजाय 8 बजे से बनेगा कार्ड

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 15 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में 16 अप्रैल से बीके सिविल अस्पताल में ओपीडी टाइम 9 बजे की बजाय 8 बजे कर दिया जाएगा है। गर्मियों के मौसम में हर साल ओपीडी टाइम को बदला जाता है। इसके साथ ही अस्पताल में 15 नए डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं।

बीके अस्पताल में अब आने वाले लोग 16 अप्रैल से सुबह 8 बजे से अपना ओपीडी कार्ड बनवा सकेंगे। अभी तक ओपीडी कार्ड बनवाने का समय सुबह 9 बजे चल रहा था। सर्दियों के मौसम में ओपीडी टाइम 9 बजे का रहता है।

गर्मियों के मौसम में अब बीके अस्पताल में लोग सुबह 8 बजे से अपना ओपीडी की पर्ची कटाकर कार्ड बनवा सकते हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ये फैसला लिया है। आम जनता के लिए ओपीडी काउंटर को सुबह 8 बजे ही खोल दिया जाएगा। 16 अप्रैल से इस नई समय सारणी को लागू कर दिया जाएगा।

बीके अस्पताल में 15 नए डॉक्टरों के आने से अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। अब मरीजों को इधर उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इनमें 14 डॉक्टर नए नियुक्त किए गए हैं और 1 ईएनटी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर जितेंद्र का ट्रांसफर बीके अस्पताल में किया गया है।

जब तक कोई और आदेश नहीं आता तब तक सभी बीके अस्पताल में ही अपनी सेवाएं देंगे। इनमें से 2 डॉक्टरों की पोस्टमॉर्टम करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। बाकी के डॉक्टरों की ड्यूटी आपातकालीन विभाग में अलग- अलग कार्यों के लिए लगाई गई है। कुछ डॉक्टर ओपीडी में भी अपनी सेवाएं देंगे।


No comments :

Leave a Reply