फरीदाबाद में 2 बच्चों की मां 22 साल के युवक के साथ घर से फरार हो गई। युवक ऑटो चलाने का काम करता है और महिला के पड़ोस में ही रहता था। महिला का पति दोनों के फोटो लेकर उनकी तलाश कर रहा है।
रामनगर के रहने वाले विनोद (36) ने बताया कि साल 2007 में उसकी शादी लक्ष्मीनगर मथुरा की रहने वाली चंचल (32) के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं। जिनमें 10 साल की लड़की और 8 साल का लड़का शामिल है।
24 मार्च को वह काम करने के लिए बाहर गया हुआ था। शाम को जब वह वापस घर पहुंचा तो उसकी पत्नी चंचल घर पर नही थी। जब उसने बच्चों से पूछा तो उसको पता चला कि उसकी पत्नी सुबह से घर पर नही थी। घर की जांच करने पर पता चला कि घर मे रखा 50 हजार कैश और दूसरे जरूरी कागजात गायब हैं।
विनोद ने जब आस-पास के लोगों से पत्नी के बारे मे पता किया तो पता चला कि उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले 22 साल के अमर नामक युवक के साथ भाग गई है। अमर ऑटो चलाने का काम करता है और विनोद के घर उसका आना-जाना था।
विनोद ने 24 मार्च को पत्नी के घर भाग जाने की शिकायत सेक्टर 11 पुलिस चौकी को दी। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि विनोद की शिकायत पर जांच की जा रही है। पुलिस विनोद की पत्नी की तलाश कर रही है।
No comments :