HEADLINES


More

24 अप्रैल से एसएमडब्ल्यू एप पर हाजिरी लगवाने का बहिष्कार करते हुए निगम कर्मचारियों ने उल्टी झाड़ू हाथों में लेकर किया जमकर विरोध

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 23 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 23 अप्रैल - 

   शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों की एसएमडब्ल्यू एप पर हाजरी लगाने के तुग़लकी  फरमान को नकारते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर निगम कर्मचारियों ने 24 अप्रैल कल से एसएमडब्ल्यू एप पर हाजिरी लगवाने का बहिष्कार करते हुए वार्ड बन्दी का उल्टी झाड़ू हाथों में लेकर  किया जम कर विरोध । कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी नितिन परवल ने यूनियन नेताओं से बात कर वार्ड बंदी पर तुरं

त प्रभाव से रोक लगाने  का आश्वासन  दिया। संघ के आह्वान पर आज सभी  विभागों के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय पर जोरदार विरोध सभा आयोजित कर हाथों में  उल्टी झाड़ू लेकर निगम आयुक्त कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया निगमा आयुक्त की ओर से निगम की संयुक्त आयुक्त द्विजा ने कर्मचारियों का ज्ञापन लेते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग  निदेशक को भेजने का  आस्वासन दिया। 
 प्रेस को यह जानकारी देते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील चंडालिया संघ के जिला प्रधान दिलीप सिंह बहोत, सचिव अनिल चिंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर  सचिव महेन्द्र कुरिया,  ने  कहा कि नगर निगम की सभी यूनियनों के पदाधिकारी 27 अप्रैल को रोहतक कर्मचारी भवन में राज्यस्तरीय कार्य कर्ता कन्वेंशन मैं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और संघ जो भी आंदोलन का आह्वान करेगा उसको सफल बनाएंगे ।
  सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव व उपेक्षा करने का सीधे तौर पर सवाल करते हुए कहा कि सरकार ने बीते 11 वर्षों में एक भी सफाई कर्मचारी व सीवर मैन की पक्की व कच्ची भर्ती  नहीं की है यदि सरकार ने भर्ती  की है तो सरकार भर्ती के आंकड़े सार्वजनिक करे। बालगुहेर ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बदहाल सफाई के लिए केवल सफाई कर्मचारी जिम्मेदार नहीं है, इसके लिए सरकार की बद इंतजामी निजीकरण में फैला भ्रष्टाचार  तथा विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी एवं मशीनरी के अभाव के कारण सफाई व्यवस्था खराब है। शास्त्री ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने के सभी ठेके लगभग प्रदेश भर में विफल रहे हैं, और शहरों से कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है। सत्ता रूढ़ पार्टी के सभी छोटे-बड़े नेताओं के करीबी लोग घरों से कूड़ा इकट्ठा कर जनता से जबरन पैसा वसूल रहे हैं ,और कूड़े को शहर में ही डाल रहे हैं प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। और जनता गंदगी और बदबू से त्रस्त है।संघ के जिला कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार वरिष्ठ उप प्रधान रघुवीर चौटाला बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार इलेक्ट्रीशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ प्रधान श्री नंद ढाकोलिया  कोषाध्यक्ष जितेंद्र छाबड़ा प्रेमपाल राजवीर दर्शन सिंह सोया नरेश भगवाना बल्लू चंडालिया  शकुंतला ललिता वीना माया सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

No comments :

Leave a Reply