HEADLINES


More

हरियाणा के करनाल और यमुनानगर को छोड़कर 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज करनाल और यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एडवाइजरी जारी की गई है।

9 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम बना रखेगा। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर इलाकों में बादलवाई और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

प्रदेश में इस साल सोमवार को पहली बार तापमान 40 के पार पहुंचा। रोहतक सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे राज्य में 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इससे 12 व 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी।



No comments :

Leave a Reply