HEADLINES


More

20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी के सिलसिले में ‌बुलाई गई बैठक

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 26 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 26 अप्रैल सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू की ‌ राष्ट्रीय सचिव आर ए सिंधु  ने बताया कि ‌ 20 मई को  राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। सुई से लेकर हवाई जहाज का निर्माण करने वाले सभी प्रकार के मजदूर और जन सेवाओं के  विभागों के कर्मचारी मुकम्मल हड़ताल पर रहेंगे। बैंक  बीमा,रेल, हवाई मार्ग  और सभी ‌ प्रकार का यातायात बंद रहेगा। वे आज यहां पर हड़ताल की


तैयारी के सिलसिले में ‌ बुलाई गई फरीदाबाद सीटू की यूनियनों की ‌ बैठक को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा, सीटू  की ‌ राष्ट्रीय सचिव उषा, ‌ सीटू के महासचिव जय भगवान और  ‌ अन्य नेता उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता कामरेड निरंतर पाराशर ‌ ने  की जबकि संचालन जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। कामरेड संधू ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर कर्मचारी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होगी । केंद्र की सरकार ‌ श्रम कानूनों में संशोधन करके चार श्रम संहिताओं को लागू करने पर आमदा है। देश में भयंकर बेरोजगारी मुंह बाए खड़ी है। ऐसे में केंद्र की सरकार को मजदूरों और किसानों कर्मचारियों की ‌ मांगों को लागू करना चाहिए। इसके बजाय कारखानों में ‌ काम करने वाले मजदूरों से  ‌ आठ आठ घंटे के बजाय 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। उन्हें कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती। न्यूनतम वेतन भी  सरकार नहीं देती है। सभी फैक्ट्रियों में नियमित वर्करों के बजाय ‌ ठेकेदार और कैजुअल वर्कर  काम  कर रहे हैं। उन पर अधिक उत्पादन करने के लिए दबाव  डाला जा रहा है।‌ सरकार चार श्रम संहिताओं को लागू करके मजदूरों को हड़ताल करने के अधिकार से वंचित करना चाहती है। इतना ही नहीं अब युनियनों का रजिस्ट्रेशन करना भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ‌ व्यापक प्रचार अभियान चलाने का आह्वान किया। सभी कंपनियों के आगे वर्करों की बैठक की जाए। गांव और शहरों के चौक चौराहों पर नुक्कड़ बैठक करके प्रचार किया जाए। ‌ उन्होंने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए हजारों पर्चे वितरित किए जाएं। जन-जन तक इस हड़ताल को सफल बनाने का संदेश पहुंचाना होगा। बैठक को सीटू के महासचिव जय भगवान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीटू की राष्ट्रीय जर्नल काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक 23 से 25 मई  ‌ तक फरीदाबाद के सूरजकुंड में होने जा रही है। इस बैठक में पूरे देश से 500 डेली गेट भाग लेंगे। इस सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के साथ-साथ फरीदाबाद के सभी वर्करों ने कमर कस ली है।  उन्होंने कहा कि ‌ एक मई को ‌ मजदूर दिवस का आयोजन होगा। फरीदाबाद में इसका आयोजन एस्कॉर्ट इंप्लाइज यूनियन के कार्यालय नीलम पुल के नीचे शाम को 5:00 बजे किया जाएगा। ‌ आज की बैठक में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रधान देवेंद्री शर्मा, ‌ आशा वर्कर की प्रधान हेमलता, ‌ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव राजू तिगांव, ‌भारत गेयर के ‌ सचिव मनोज कुमार, ‌ हरियाणा टैक्स प्रिंट के सचिव धर्मपाल बैसला, ‌ ऑटो रिक्शा ड्राइवर यूनियन के जगबीर बैंसला, ‌ जीकेएन के अनिल कुमार, ‌ सीटू के उप प्रधान शिवप्रसाद,‌ सह सचिव वीरेंद्र पाल, ‌ विजय झा,‌ उप प्रधान रवि, ‌‌ कोषाध्यक्ष प्रेम, ‌ आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रधान मालवती, आशा ‌  जिला सचिव सुधा, ‌ कोषाध्यक्ष नीलम, ‌ उप प्रधान पूजा गुप्ता, ‌‌ सविता,‌रिटायर ‌ कर्मचारी संघ के प्रधान और आंगनवाड़ी वर्कर हेल्पर के ‌ कैशियर नवल सिंह,‌ श्रीपाल भाटी, ‌ टूरिज्म कर्मचारी संघ के जनरल सेक्रेटरी सुभाष देशवाल, ‌ आदि ने भी अपने विचार रखें।

No comments :

Leave a Reply