HEADLINES


More

कृष्णपाल गुर्जर बोले – 2047 तक देश को विकसित भारत बनाना मोदी जी का संकल्प

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 6 April 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 6 अप्रैल। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करने के बाद कहा कि भाजपा एक दल नहीं विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण है। केन्द्रीय मंत्री ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी महान संस्थापक सदस्यों, नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिनके अमूल्य त्याग, प्रेरणादायी नेतृत्व और कठिन परिश्रम से आज भाजपा को ना सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सर्व समावेशी सामाजिक चेतना, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। देश में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है और देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है, जिसका श्रेय भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को जाता है ।  भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के समय में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और पार्टी का संगठन विस्तार लगातार जारी है । श्री गुर्जर ने कहा मोदी जी का लक्ष्य है  भारत को गौरवशाली, शक्तिशाली और श्रेष्ठ भारत बनाना हम इसे पूरा होते हुए देख रहे हैं। 2047 में देश विकसित भारत बने, मोदी जी इस संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं ।


भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पार्टी जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भारत माता और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर पुष्पांजलि की । इस अवसर पर हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री राजेश नागर, फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी,फरीदाबाद के  जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ के जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह, शेर सिंह भाटिया मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा जिला कार्यालय पर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं पर आधारित एक प्रदर्शनी  का अवलोकन किया गया ।  

 

No comments :

Leave a Reply