HEADLINES


More

मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर आगामी 20 मई को देश व्यापी हड़ताल होगी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 5 April 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 5 अप्रैल  लेबर कोड्स रद्द करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार मासिक देने,‌परियोजना कर्मियों सहित सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांगों को लेकर विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन  पर आगामी 20 मई को  ‌ देश व्यापी हड़ताल होगी


। यह जानकारी  सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने  एवरी इंडिया के वर्करों को उनकी गेट मीटिंग  को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि ‌इस हड़ताल को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार सभी श्रम कानूनों को बदल रही है। नियमित काम पर अनियमित नियुक्तियां की जा रही हैं। ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। श्रमिकों  से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम लिया जा रहा  है।न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा की 23 मई से 26 मई तक सीटू की ‌ राष्ट्रीय जनरल काउंसिल की एक महत्वपूर्ण बैठक फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरे देश से 500 से  अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसकी तैयारी में सीटू और सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित सभी कर्मचारी और मजदूर  जुट गए हैं।इस मीटिंग  में  केंद्र और राज्य सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

No comments :

Leave a Reply