HEADLINES


More

हरियाणा का राज्य गीत लॉन्च किया गया

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा बजट सत्र के आखिरी दिन प्रदेश का राज्य गीत लॉन्च किया गया। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान राज्य गीत 'जय-जय-जय हरियाणा' को सभी की सहमति से पास किया गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का सुधाव पर सभी विधायकों ने सदन


में खड़े होकर इस गीत को सुना। बता दें कि यह हरियाणा का पहला राज्य गीत है, जिसे तैयार करने के लिए कमेटी बनाई गई थी।

हरियाणा राज्य गीत चयन कमेटी के अध्यक्ष विधायक लक्ष्मण यादव ने बताया कि साल 2023 में तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इसकी नींव रखी थी, जिससे हरियाणा को एक नई पहचान मिल सके। विधायक ने कहा कि राज्य गीत को तैयार करने में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की भी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि राज्य गीत की एक लाइन में सुंदर गोरी महिलाओं के शब्द को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने ऐतराज जताया था।

हुड्डा ने कहा था कि काली महिलाएं कहां जाएंगी। इसके बाद कमेटी ने सुधार करते हुए इसकी जगह पर सुंदर स्याणी नारी को शामिल किया। लक्ष्मण यादव ने बताया कि कमेटी की ओर से तीन राज्य गीत में से एक चुना गया, जिसमें से कुछ अनावश्यक शब्दों को हटाया गया है। इसके बाद इसे सदन के पटल पर रखा गया है।

No comments :

Leave a Reply