//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में को महिला डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 10 घंटे तक महिला का शव क्लीनिक के ऊपर कमरे में ही पड़ा रहा। बुधवार रात परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो वहां डॉक्टर का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान डॉ. प्रियंका (34) के रूप में हुई है। पूजा ने बताया कि बहन प्रियंका और मेरी शादी एक ही घर में हुई थी। प्रियंका की हत्या उसके पति लख्मी चंद और मेरे पति भगत सिंह ने की है। लख्मी चंद प्रियंका को धमकी दे रहा था। वह उसे कहता था कि 1 हत्या करूं या 2, सजा तो उतनी ही मिलेगी। मेरा पति भगत सिंह हरियाणा पुलिस में डायल 112 की गाड़ी का ड्राइवर है।
No comments :