HEADLINES


More

हरियाणा में BJP के नए जिला अध्यक्षों का ऐलान, पंकज पूजन बनेफरीदाबाद जिला अध्यक्ष

Posted by : pramod goyal on : Monday, 17 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में भाजपा ने जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि प्रदेश में अभी 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने 27 अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें हांसी, ग्रेटर गुरुग्राम, गोहाना, डबवाली और बल्लभगढ़ शामिल हैं। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार जल्द ही इन्हें जिला बनाने की घोषणा कर सकती है।

भाजपा ने OBC वर्ग को साधने के लिए सबसे


ज्यादा 8 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावा 5 ब्राह्मण, 5 पंजाबी, 4 जाट, 2 राजपूत, 2 एससी और एक बनिया वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाया है। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

वहीं, नए बनाए अध्यक्षों में हिसार में आशा खेदड़ को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। पहले उनका तत्कालीन मंत्री रणजीत चौटाला से विवाद हो गया था, जिस वजह से उन्हें हटा दिया गया था।

गुरुग्राम में अध्यक्ष बनाए सर्वप्रिय त्यागी बचपन से ही RSS से जुड़े हैं। हालांकि, उनकी पत्नी हाल ही में हुए निगम चुनाव में गुरुग्राम के वार्ड-6 से पार्षद चुनाव हार गई थीं। ग्रेटर गुरुग्राम से किसी अहीर को अध्यक्ष बनाने की चर्चा थी। उसी पर चलते हुए भाजपा ने अजीत यादव को कमान सौंपी है।

पंकज पूजन रामपाल बने बीजेपी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष ओर सोहनपाल को बनाया बल्लभगढ़ बीजेपी जिला अध्यक्ष।

No comments :

Leave a Reply