//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत सप्ताह का आयोजन 7 मार्च तक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लंबित मामलों का अधिकतम निपटारा कर न्याय प्रणाली के बोझ को कम करना और नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह-सचिव रीतू यादव के सक्षम नेतृत्व में विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रैफिक चालान केस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, दीवानी और फौजदारी जमानती, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, बिजली और पानी के बिलों से जुड़े विवाद, राजस्व मामले और अन्य छोटे-छोटे विवादों के मामले सामने आए।
No comments :