HEADLINES


More

हरियाणा के 62 निकायों में ₹1400 करोड़ का हिसाब गायब: सबसे ज्यादा 781.75 करोड़ रुपए फरीदाबाद नगर निगम

Posted by : pramod goyal on : Monday, 24 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के 10 नगर निगमों समेत 62 निकायों में 1400 करोड़ खर्च करने का रिकॉर्ड गायब है। यह रकम टेंपरेरी एडवांस के तौर पर अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए दी गई थी। मगर, इसके बाद काम कराने के सबूत नहीं दिए गए।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब विधानसभा कमेटी के पास ऑडिट रिपोर्ट पहुंची। कमेटी ने इस मामले में सरकार से गबन की संभावना जताते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है। बता दें कि गड़बड़ी वाले 9 निगमों में पिछले महीने


ही चुनाव हुए हैं। जहां के मेयरों का शपथग्रहण इसी महीने होना है।

ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक कुल 1,395.98 करोड़ रुपए के एडवांस का अभी तक हिसाब नहीं मिला है। इनमें सबसे ज्यादा 781.75 करोड़ रुपए फरीदाबाद नगर निगम और 403.86 करोड़ रुपए गुरुग्राम नगर निगम का है। ऑडिट रिपोर्ट में कुल 62 निकायों में गड़बड़ी बताई गई है।

No comments :

Leave a Reply