HEADLINES


More

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए के धोखा-धड़ी के मामले में खाता उपलब्ध कराने वाले को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 March 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना साइबर सेन्ट्रल की पुलिस टीम ने शेयर मार्किट में निवेश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक और आरोपी कपिल शर्मा को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना साइबर अपराध सेंट्रल में सेक्टर -87 रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें बतलाया कि 13 दिसम्बर को फेसबुक के माध्यम से व्हाटसएप में एक लड़की ALIYANA JOSSEF ने उस से सम्पर्क किया और TRADING APP के बारे में जानकारी दी। जिसने स्टॉक मार्किट में 20 साल से अधिक का अनुभव वालों से जानकारी देने की बात कही। जिसके लिए शिकायतकर्ता को कुछ फीस चुकानी होगी। ठग ने अपनी योजना के अनुसार किल स्टॉक में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता से एक एप डाऊनलोड कराया और एक ग्रुप में जोडा। जिसमें 100 से अधिक लोग जोडे हुए थे। ग्रुप में मुनाफे के फोटो शेयर किए जाते थे। ग्रुप में पहले 2 दिन शिकायतकर्ता को ग्रुप में देखना था। ठगों ने ग्रुप में मुनाफा दिखाया। जिसके लिए उन्होने 10 हजार की फीस देकर फ्री में ट्रेडिग कर सकते है। शिकायतकर्ता ट्रेडिंग करके साइड इंकम बना सकते है। ठगो के द्वारा शिकायतकर्ता को कई ग्रुपों में जोडा जिसमे नामी ग्रुप थे जैसे ADITYA BIRLA, ALIYANA JOSSEF, SEBI REGISTERED इत्यादि थे। शिकायतकर्ता ठगो के जाल में फस गया और 40,03,000 रूपये निवेश कर दिए। जिसके संबंध में साइबर थाना सेन्ट्रल में मामला दर्ज किया गया। 

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि  गिरफ्तार आरोपी कपिल शर्मा (25) वासी मथुरा उत्तर प्रदेश को मथुरा से गिरफ्तार किया है आरोपी कपिल ने खाताधारक जितेन्द्र शर्मा का खाता आगे ठगो को कमीशन पर  दिया था। इस खाते में ठगी के 7,50,000 रूपये आए थे, जिसमें से कुछ पैसे आरोपी कपिल ने स्वयं के खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। आरोपी कपिल ठेकेदार है, जो लेबर प्रोवाइड करवाता है।


No comments :

Leave a Reply