HEADLINES


More

दुर्गा शक्ति टीम ने सेफ सिटी के अंतर्गत रात्रि में 2 महिलाओ को घर पर सुरक्षित छोड़ किया सराहनीय कार्य

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 March 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस महानिदेशक के द्वारा चलाए गए “सेफ सिटी” अभियान के अंतर्गत पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई करते हुए दुर्गा शक्ति NIT-3 कि टीम ने रात्रि के समय 2 महिलाओ को ERV से घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि के समय करीब 10:30 बजे ERV टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान नीलम चौक NIT के पास 2 महिलाए मिली। महिलाओं ने बताया कि वह आदर्शकॉलोनी SGM नगर की रहने वाली है  व घर जाने के लिए ऑटो नहीं मिल रहा। ऑटो का इंतजार कर रही है। दुर्गा शक्ति नम्बर-3 की टीम ने दोनो महिलाओ को आदर्शकॉलोनी SGM नगर तक गाडी सरकारी से उसके घर छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।  

 
पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार रात्रि के समय महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। जिसमें उसके नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी। 

No comments :

Leave a Reply