//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने एनआईटी जोन तीन में 10 और जोन एक में 5 संपत्तियों को सील कर दिया है। इन सभी यूनिट्स पर कुल 24 लाख रुपए का टैक्स बकाया था।
क्षेत्रीय कर अधिकारी पदम सिंह ढांडा की टीम ने जोन तीन में डबुआ, जवाहर कालोनी और क्रेशर जोन इलाके में कार्रवाई की। वहीं, जोन एक में क्षेत्रीय कर अधिकारी विकास कन्हैया की टीम ने एनआईटी नंबर एक, नंबर दो और इंडस्ट्री एरिया में 5 यूनिट्स को सील किया।
सीलिंग की कार्रवाई के बाद जोन तीन में दो दिन में करीब 8 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। जोन एक में एक यूनिट ने सीलिंग के डर से 2 लाख रुपए जमा करवा दिए हैं। निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में सभी जोन के क्षेत्रीय कर अधिकारी टैक्स वसूली के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स वसूली की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
No comments :