//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद , 12 फरवरी : लोगों व जरूरतमंदों की सहायता में तत्पर राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग संस्था का भगवान दास अरोडा को हरियाणा का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमानुअल अमित के. गुप्ता ने फरीदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की
उपस्थिति में बी.डी. अरोडा को नियुक्ति पत्र सौंपा। अपनी नियुक्ति पर बी.डी. अरोडा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वह उसे पूरी इमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे और लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करवाने का प्रयास करेंगे। बी.डी. अरोडा ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा, लोगों को उनके अधिकार तथा गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग व लोगों को आनी वाली समस्याओं का हल करवाना है। इस अवसर पर पंकज गोस्वामी, यतिन, गौरव खुराना, यशपाल जटवानी, सुमित भाटिया, मनोज विनायक, एल.डी. अरोडा, दीपक अरोडा, संजय गुप्ता, विकास वधवा, के.जी. अग्रवाल, अजय धमीजा सहित अनेक लोगों ने बी.डी. अरोडा का उनकी नियुक्ति पर जोरदार स्वागत किया।
No comments :