HEADLINES


More

भाजपा मेयर उम्मीदवार प्रवीण बत्रा जोशी ने भरा नामांकन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 17 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 17 फ़रवरी। फरीदाबाद नगर निगम की भाजपा मेयर प्रत्याशी श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने सोमवार को बहुत ही सादगी से भाजपा के वरिष्ठ नेताओंमंत्रियों और विधायकों के साथ फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा।  इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जरहरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयलहरियाणा के खाद्य मंत्री राजेश नागरपूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्माविधायक धनेश अदलखासतीश फागनाजिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मापूर्व वि


धायक चन्दर भाटिया आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।

नामांकन पत्र भरने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हम एकजुटता के साथ निगम चुनाव लड़ेंगे और इतिहास बनाएंगे। फरीदाबाद की जीत आज तक हिन्दुस्तान के महापौर की सबसे बड़ी जीत होगी। कांग्रेस का आज तक का सबसे खराब प्रदर्शन निगम चुनाव में होने वाला है। दिल्ली की तरह कांग्रेस की जीरो, फरीदाबाद में भी जीरो सीटें होंगी और भाजपा के 47 के 47 कमल खिलेंगे व मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी बड़े बहुमत से विजयी होंगी।

 

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार फरीदाबाद में बनने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मेयर प्रत्याशी समेत 46 के 46 पार्षद उम्मीदवार विजयी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव का ऐतिहासिक रिजल्ट आएगा।

 

No comments :

Leave a Reply