//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। भाजपा की निगम टिकट उम्मीदवारों में गुर्जर बिरादरी का बोल बाला रहा है। कुल 47 निगम वार्डों में से 15 उम्मीदवार गुर्जर बिरादरी से है। जबकि दूसरी बिरादरी
के लोगों को निगम चुनाव में भाजपा ने केवल सांकेतिक भागेदारी ही दी है। निगम क्षेत्र कई ऐसे वार्ड है जहां जनसंख्या के आधार पर दूसरी बिरादरी के लोगों को टिकट मिलना चाहिए था, लेकिन मिला किसी और को। टिकट वितरण को देखते हुए ऐसा लगता है कि इसमें स्थानीय मंत्री की अधिक चली है।
सबका साथ, सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा द्वारा निगम टिकट बटवारे में एक ही बिरादरी के एक तिहाई लोगों को टिकट देना कुछ लोगों अखर रहा है। निवर्तमान पार्षदों की टिकट कटने से उनमे रोष है और वे निर्दलीय तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बना रहे है। ऐसे में भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के सामने जीत दर्ज कराने में बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है।
No comments :