HEADLINES


More

चंडीगढ़ में कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 9 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़ में आज यानी रविवार 9 फरवरी को कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। नेताओं द्वारा तीन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सेक्टर 33 कमलम् भाजपा मुख्यालय की तरफ जाने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार कर दी। इस दौरान पुलिस ने कुछ कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में भी ले लिया है।

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के समय पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए कांग्रेस के नेताओं पर भी लाठी चार्ज कर दिया। उस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुभाना और उपाध्यक्ष सचिन गालव को हिरासत में ले लिया है। दोनों नेताओं को पुलिस सेक्टर 36 में स्थित थाने ले गई है। जिसके बाद से कांग्रेस के नेता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि वह चंडीगढ़ में बढ़ती महंगाई, दूसरा मुद्दा मालिकाना हक और तीसरा विदेश से हथकड़ी में लाए गए भारतीयों को जो डिपोर्ट किया गया। इन तीन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन तीनों मुद्दों को लेकर कांग्रेस के एचएस लक्की, गुरप्रीत गाबी, जसबीर सिंह बंटी और तरुणा मेहता सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन से सेक्टर 33 में कमलम् तक प्रदर्शन किया है।


No comments :

Leave a Reply