HEADLINES


More

हरियाणा में कांग्रेस प्रभारी के बाद अब प्रधान बदलने की तैयारी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 15 February 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हार के 4 महीने बाद कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की छुट्‌टी कर दी है। निकाय चुनाव के बीच उनकी जगह अब बीके हरिप्रसाद को प्रभारी लगा दिया गया है। वहीं प्रभारी के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की भी छुट्‌टी जल्द हो सकती है।

कांग्रेस हाईकमान ने उदयभान की जगह नए प्रधान के लिए पैनल मांग लिया है। जिसमें एक सांसद समेत 5 नेताओं के नाम दिए गए हैं। हरियाणा कांग्रेस सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष बदलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका फैसला हाईकमान को करना है। हरियाणा कांग्रेस संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव होगा।

इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने 4 संगठनात्मक सूची जारी कर नेताओं को खुश करने की कोशिश की थी। मगर, अंबाला से सांसद वरूण चौधरी ने सवाल उठाया कि इसके बजाय पार्टी को संगठन बनाना चाहिए 

बीके हरिप्रसाद के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी को थामने की ही रहेगी। हरियाणा में गुटबाजी के कारण कांग्रेस अच्छे माहौल के बावजूद विधानसभा चुनाव हार गई थी। विवेक बंसल से लेकर दीपक बाबरिया को हरियाणा में काम करने का लंबा समय मिला। वह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में ही फंसे रहे।

विवेक बंसल की अध्यक्षता में कांग्रेस लगातार 2 चुनाव हारी। पहला उपचुनाव ऐलनाबाद में कांग्रेस उम्मीदवार पवन बैनीवाल की जमानत जब्त हो गई। इसके बाद नवंबर 2022 में आदमपुर उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार हुई। इसी तरह दीपक बाबरिया हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जितवा नहीं पाए थे।


उदयभान को हटाने के बाद कांग्रेस की ओर से पैनल में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, लोकसभा सांसद वरूण चौधरी मुलाना, पूर्व विधायक राव दान सिंह, विधायक गीता भुक्कल और विधायक अशोक अरोड़ा के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि इन नेताओं में से कुछ नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भी हैं। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं है कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के नामों का ऐलान एक साथ करेगी या अलग-अलग करेगी।

No comments :

Leave a Reply