//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया लाडली भारतीय महिला गौरव अवार्ड 2025 के लिये अंतिम सूची भी फाइनल कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस बार चयन प्रतिक्रिया बहुत मुश्किल थी क्योंकि 153 महान महिला विभूतीयों के आवेदनों में से 31 को चुनना बहुत कठिन कार्य होता है जिसके चलते इस बार 36 महिला विभूतीयों को चुनना पड़ा।
फरीदाबाद की पूनम सिनसिनवार महिला सशक्तिकरण व गरीब बच्चों की शिक्षा के लिये कार्य कर रही हैं, शहर की ही किरन मेहतानी जिन्होंने कैंसर के मरीज को अपने केश दिये तथा वह सामाजिक क्षेत्र में हमेशा कार्य करती रहती हैं, ऊषा शर्मा ने महिला पत्रकारिकता में अपनी अलग पहचान बनाई है तो शहर की कामया चौधरी महिला अधिवक्ता व समाजसेविका हैं।
तिगांव की मोनिका तंवर महिला सशक्तिकरण में महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखाती हैं तथा गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन भी निशुल्क देती हैं, छोटी बच्ची प्रभजौत कौर ने शहर में कई वृक्ष लगाये हैं, वेद कुमारी पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और शहर की भावना पाठक पत्रकारिकता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
No comments :